पीलीभीत में सावन के दूसरे सोमवार को शहर से लेकर गांवों तक के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भारी भीड़ रही। बीसलपुर और बरखेड़ा के मंदिरों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।