फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में गोमती उद्गम स्थल की झील से मगरमच्छ का रेस्क्यू

Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 04:00 PM IST

पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में गोमती उद्गम स्थल स्थित झील में दिखाई दिए एक मगरमच्छ को सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मगरमच्छ के झील में होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सामाजिक वानिकी की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाल की सहायता से मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे निर्धारित स्थान पर ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान विभागीय कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें