फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में अवैध खनन के विरोध पर किसान की हत्या, छह नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में खेत के पास से रेत का अवैध खनन करने के विरोध पर गांव अशोकनगर निवासी किसान इंद्रजीत की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान को कुचल दिया। इस मामले में आरोपी 12 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र प्रीतम सिंह ने छह नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोपियों में चार सगे भाई हैं। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें