फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में विशाल का हत्यारोपी योगीराज मुठभेड़ में घायल, साथी भी पकड़ा

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोेतवाली केे अग्रसेन विहार में मंगलवार रात कंकरखेड़ा निवासी विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका साथी अनुज घायल हुआ था। इस घटना का मुख्य आरोपी योगीराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि हत्या की घटना का मुकदमा रात में योगीराज व अन्य के खिलाफ दर्ज कर लिया था। घटना का मुख्य आरोपी अपने साथी देवराज के साथ बाइक पर सवार होकर शहर छोड़ कर भाग रहा था। भोपा बाइपास के पास रजबहे मार्ग पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ में योगीराज दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकेे साथी को भी भागते समय पकड़ लिया गया। एक पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें