मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को कई विषयों की परीक्षाएं हुई। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। विद्यार्थियों को कड़ी निगरानी और सघन चेंकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में दसवी के विद्यार्थियों की संस्कृत और 12वीं की जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा हुई। पहली पाली में हुई दसवीं की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 450 छात्र-छात्राओं में से 425 परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में गणित और जीवन विषय के लिए पंजीकृत 13338 में से 12695 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत के पंजीकृत सभी 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 12वीं के चित्रकला में पंजीकृत 8512 में से 453 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र से बाहर आने पर गणित विषय के परीक्षार्थी जहां थोड़ा उलझे नजर आएं वहीं जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।