फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में हादसा, गन्ने से लदा ट्रक पलटा, चीनी मिल के दो कर्मचारियों की मौत

डिंपल सिरोही Updated Mon, 03 Mar 2025 06:06 PM IST

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर चीनी मिल में गन्ने लेकर जा रहा ट्रक मिल गेट के पास एक दीवार पर पलट गया। इस हादसे में दीवार के पास खड़े मिल के दो अस्थाई कर्मचारी पिंटू व अरविंद की दबकर मौत हो गई। मंसूरपुर चीनी मिल के सिलाजुडडी गांव में लगे सेंटर से गन्ने लोड कर चालक अख्तर मिल में आ रहा था। जब वह चीनी मिल के गेट पर पहुंचा तो चालक आगे जा रहे गन्ने से लदे ट्रॉले से अपना ट्रक आगे निकालने लगा। चालक की लापरवाही के कारण ट्रक पास में एक दीवार पर पलट गया और तब दीवार के नीचे दबने से मिल के अस्थाई कर्मचारी पिंटू व अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिए। पुलिस को अभी तहरीर नही दी। पलटे ट्रक का चालक फरार हो गया। --------

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें