फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर के तुषार ने तीन किलो वेस्ट पेपर से लिखा राष्ट्रगान, दिया ये संदेश

डिंपल सिरोही Updated Sat, 25 Jan 2025 03:14 PM IST

मुजफ्फरनगर शहर के गांधी कॉलोनी निवासी युवा कलाकार तुषार ने 76वें गणतंत्र दिवस पर तीन किलो वेस्ट पेपर से राष्ट्रीय गान लिखा है। ती फीट के फ्रेम में खूबसूरती से तैयार किया गया है। इस मॉडल में राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है और इसके साथ लाइट्स का भी उपयोग किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। तुषार का कहना है कि यह काम सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि देश के प्रति भावना और समर्पण का प्रतीक है। इससे पहले भी, उन्होंने राम मंदिर का मॉडल बनाया था, जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। तुषार का कहना है कि वह भविष्य में भी इसी तरह के अनोखे और रचनात्मक मॉडल बनाते रहेंगे, ताकि वह न सिर्फ अपनी कला को व्यक्त कर सकें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें