मुजफ्फरनगर जनपद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रुड़की रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागदारी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उत्तरप्रदेश में भले ही अभी 33 प्रतिशत ही आरक्षण की ही व्यवस्था लागू है लेकिन उसमे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तो होनी ही चाहिए। संवाद कार्यक्रम में शिक्षिका, समाज सेवी और अन्य क्षेत्रों मे कार्यरत महिलाएं शामिल हुई।