मुज़फ्फरनगर के भोपा में बारिश के चलते अनुसूचित जाति की विधवा महिला जसविंदर के मकान की छत गिर गई। सभी सामान मलबे के नीचे दब गया। मलबे की चपेट में आकर उसकी पुत्रवधू घायल हो गई। छोटा बच्चा बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और अपनी रिपोर्ट तैयार की। टीम का कहना है कि मुआवजा दिलाने के मद्देनजर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।