मुजफ्फरनगर में किसान यूरिया की किल्लत से किसान परेशान है। साधन सहकारी समिति बघरा पर खूब हंगामा हुआ। आसपास के छह गांव के किसान शुक्रवार सुबह यूरिया लेने पहुंच गए, लेकिन यहां पर खाद नहीं मिलने से किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि रोजाना उन्हें अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है, लेकिन खाद नहीं मिलता। खाद का असामान्य वितरण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारी अपनी पहचान वाले किसानों को 10-10 बोरे दे रहे हैं, लेकिन कुछ किसानों को एक भी बोरा नहीं दिया गया है।