प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने आईपीएल चीनी मिल के सीबीजी प्लांट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी विद्यालय का निरीक्षण किया। होम्योपैथिक चिकित्सालय के अलावा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं और उपचार के बारे में जानकारी ली।