सोरम की सर्वखाप पंचायत का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। दूसरे राज्यों के संगठनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ से आदिवासी किसानों की समस्या लेकर पहुंचे पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि खाप पंचायत का तौर-तरीका देखेंगे। अपने क्षेत्र के किसानों और समाज की समस्या सर्वखाप पंचायत में रखेंगे। अच्छी बात यह है कि यहां पर कोई राजनीतिक बात नहीं होगी। लोगों में सामाजिक चेतना के लिए यह बड़ा प्रयास है।