फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भारी बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा, जलभराव की कराई निकासी

मुजफ्फरनगर जनपद में भारी बारिश के बाद कांवड़ मार्गों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थानों और कांवड़ियों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी कराने और कांवड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अत्याधुनिक मशीनों की मदद से जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर शुरू कराया गया। प्रशासन का कहना है कि बारिश और जलभराव के बावजूद कांवड़ियों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार कांवड़ मार्गों पर निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें