फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़, बारिश में भी कांवड़ियों का उत्साह बरकरार

मुजफ्फरनगर में सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव चौक पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर दूध, जल, बेलपत्र और भस्म अर्पित की। वहीं बारिश के बीच कांवड़िए भी तेज कदमों से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। पूरे कांवड़ मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें