मुजफ्फरनगर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर लगभग 90 विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर्स ने विद्यालयों को बेहतर तरीके से संचालित करने और नेतृत्व क्षमता के गुण सिखाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार, सरोज तोमर, नीता जैन, विकास कुमार, जितेंद्र आदि शामिल रहें।