मुजफ्फरनगर में शहर के शिव चौक से बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए। मंगलवार सुबह शिव चौक पर श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा शहर के विभिन्न मार्गेां से होते हुए गणपति धाम पहुंची। उल्लास का माहौल रहा।