फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में भुगतान नहीं मिलने से आहत जल निगम के ठेकेदार ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया

डिंपल सिरोही Updated Sat, 30 Nov 2024 07:46 PM IST

भुगतान नहीं मिलने से आहत जल निगम के ठेकेदार ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस जलाने से पहले ही अन्य ठेकेदारों ने उसे पकड़कर डीजल की बोतल छीन ली। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी छह दिसंबर की है। जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही कंपनी पर 11 लाख रुपये बकाया है। आंशिक भुगतान भी नहीं हो पाया। वह 29 नवंबर को बेटी का लगन भी नहीं दे सका। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम से मिले प्रोजेक्ट पर कंपनी एनकेजी ठेकेदारों के माध्यम से गांव में ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछवाने का काम कर रही है। शनिवार को जाट काॅलोनी स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों ने भुगतान की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें