फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया यूपी का स्थापना दिवस, सम्मानित हुए कर्मचारी

डिंपल सिरोही Updated Sat, 25 Jan 2025 07:20 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद में यूपी स्थापना दिवस के दूसरे दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मतदाता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शहर के नुमाइश मैदान में एलईडी के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किए जाने वाला प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, डीएम उमेश मिश्रा ने स्वीप अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवाओं को मतदाता पहचान पत्र दिए गए। डीएम ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। लोगों ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता शपथ को दोहराया। मतदाता जागरूकता रैली,स्लोगन, लेखन, प्रतियोगिता, निबंध को लेकर जागरूक किया। संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार और भारत भूषण अरोरा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें