मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित शनिदेव मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों द्वारा नगदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। सीओ सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।