मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू ने भोपा थाने में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं है। बेवजह लोगों को हिरासत में लेकर उत्पीड़न किया जाता है। क्षेत्र के रहमतपुर निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेने सहित पुलिस व्यवहार व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, जिला सचिव बिट्टू प्रधान के नेतृत्व में थाने पर धरना दिया। पुलिस धनरत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है।