यूपी के संभल जिले में हुए बवाल के मामले में मुजफ्फनगर जिला की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सोमवार को खालापार क्षेत्र में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। ड्रोन उड़ाकर आसपास क्षेत्र के घरों की छतों की निगरानी कराई। घरों की छतों पर पत्थर रखे दिखाई दिए। पुलिस ने सात घरों की छतों से ईंट, पत्थरों और अन्य निर्माण सामग्री को उतरवा दिया। खुफिया विभाग टीम ने भी गोपनीय रूप से कुछ क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है।