दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर मुरादाबाद के राज्य कर विभाग कार्यालय रामगंगा विहार परिसर में व्यापारी कल्याण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 29 जून को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह और ग्रेड-2 आरए सेठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुरादाबाद महानगर के विधायक रितेश गुप्ता, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।