संभल कोतवाली क्षेत्र के शेर खां सराय में प्रशासन ने करीब सवा तीन बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस भूमि पर कब्रिस्तान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। तहसीलदार न्यायालय में धारा 67 की कार्रवाई के दौरान नोटिस प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आदेश जारी हुआ। जिसके बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने दो बुलडोजर चलवाकर पक्की और कच्ची कब्रें हटवाते हुए भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई संपन्न कराई। इस दौरान एतियातन सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।