मुरादाबाद में 17 दिसंबर 2025 का दिन पांच साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में 17 दिसंबर को दिन का तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके छह साल बाद बुधवार को ऐसा हुआ। हालांकि पिछले वर्षों में 17 दिसंबर की तारीख के सापेक्ष रात का तापमान अभी सामान्य है। 17 दिसंबर 2020 को रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस वर्ष बुधवार की रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन को प्रदर्शित करता है।