आई लव मोहम्मद प्रकरण के क्रम में लाजपत नगर इलाके में आई लव महादेव और आई लव मोदी-योगी के नारे लगाए गए। नारायण मंदिर परिसर के बाहर भाजपा पार्षद विवेक शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोग हाथों में आई लव महादेव और आई लव मोदी-योगी के पंपलेट्स लिए तिरंगा लहराते हुए नजर आए।