समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के तानाशाही रवैये और गलत नीतियों के कारण आज किसान, मजदूर और नौजवान भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं, जिससे मजबूर होकर स्थानीय लोग पलायन कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और मजदूरों को प्रतिदिन की मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है।