नोसगे स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने समाचार संपादन और प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा। जाना कि अखबार कैसे बनता है और पाठकों तक पहुंचता है। स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में पहुंचे छात्रों ने सबसे पहले न्यूज डेस्क का भ्रमण किया। जहां उन्हें बताया गया कि किस तरह से खबरों की चयन प्रक्रिया होती है। इसके बाद छात्रों को प्रिंटिंग सेक्शन में ले जाया गया, जहां उन्होंने मशीनों की मदद से अखबार छपने की प्रक्रिया को देखा।