फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों में कुत्ते-बंदरों का आंतक, 100 को किया जख्मी

मुरादाबाद की कॉलोनियों में कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कांठ रोड स्थित प्रकाश एन्क्लेव में दो बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बंदरों के डर से कॉलोनी में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदरों ने सिर्फ राह चलते लोगों को ही नहीं, बल्कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर भी हमला कर दिया। हमले के डर से मजदूरों को काम बीच में छोड़ना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और वन विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। शिकायत करने पर दोनों विभाग एक-दूसरे पर कार्रवाई टाल देते हैं। कई लोग चोट लगने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को जिलेभर से 100 से ज्यादा लोग कुत्तों और बंदरों के काटने या हमला करने के बाद इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी काफी रही। अस्पताल में एआरवी और सीरम लगवाने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ा। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि रोजाना 100 से ज्यादा लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। गर्मी के मौसम में इस तरह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें