रजांगला युद्ध (1962) के वीर शहीदों पर बनी फिल्म 120 बहादुर का नाम बदलने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि इस फिल्म का नाम 120 अहीर होना चाहिए। सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों ने आंबेडकर पार्क में बैठक कर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। संगठनों ने कलक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन कर फिल्म 120 बहादुर का नाम बदलने की मांग की। बताया गया कि सन् 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में 114 वीर अहीर शहीद हुए थे। वीर अहीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया।