फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायकों का सियासी बहिष्कार या तकरार, मुरादाबाद सांसद ने की अध्यक्षता, विधायक रहे गायब

मुरादाबाद से सपा सांसद रुचिवीरा की अगुवाई में मंगलवार को हुई दिशा की बैठक से जिले के सभी छह विधायकों की दूरी चर्चा का विषय बन गई। इससे पहले भी विधायक गण दिशा की बैठकों से किनारा करते रहे हैं लेकिन सपा सांसद की अध्यक्षता वाली बैठक होते हुए भी सपा के चारों विधायकों का बैठक में न आना बड़े सवाल के रूप में सदन से बाहर आया। सपाइयों के खेमों में इसे सियासी बहिष्कार और तकरार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि विधायकों ने बैठक में शामिल न होने का अलग-अलग कारण बताया है। सर्किट हाउस में मंगलवार को सपा सांसद रुचिवीरा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियाें को शामिल होना होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें