मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुंबई की ट्रेन का शहर के लोगों ने स्वागत किया। यह ट्रेन रविवार शाम को बांद्रा टर्मिनस से चलकर सोमवार रात 9:45 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लालकुआं तक जाने वाली ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 50 यात्री मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे। उन्होंने इस ट्रेन को लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक बताया।