भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से जिगर कॉलोनी स्थित छतरी वाले पार्क में उत्तराखंड से आई कलश यात्रा का समापन हुआ। जिसमें वाल्मीकि तीर्थ से लाए गए पवित्र जल का वितरण भी किया गया। कलश यात्रा के समापन समारोह में एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठोरिया भी शामिल हुए, जिनका भव्य स्वागत किया गया।