मुरादाबाद के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की अधीक्षिका प्रवेश कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। छात्रावास के रखरखाव के लिए जारी 10 लाख रुपये के कामों में गड़बड़ियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश भी दे दिए हैं। असीम अरुण सात जुलाई को मुरादाबाद में एक छात्रावास के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।