शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। हनुमान सेवा समिति जासमई (मैनपुरी) के कांवड़िये हरिद्वार से 31 लीटर गंगाजल लेकर सोमवार को बूटा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। समिति के कांवड़िये 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे हैं। अब भोलेबाबा के दरबार में जल अर्पित करने को तैयार हैं। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों में जितेंद्र सिंह, आनंद सिंह, नन्हे दास, लोकेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुमित सिंह, रौनक सिंह, अभय सिंह, अर्पित सिंह, संदीप सिंह, अवनीश सिंह, सत्यम सिंह, अभय सिंह और आलोक सिंह शामिल हैं। सभी ने जोशीले अंदाज में गंगाजल लाकर मंदिर तक पहुंचाने का संकल्प पूरा किया है।