फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में वकीलों का प्रदर्शन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग

विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:27 PM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मुरादाबाद के वकीलों ने पीलीकोठी चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांग नहीं मानने का आरोप लगाया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। वकीलों के आंदोलन के दौरान जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की कतार लगने से यात्री परेशान रहे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ जिले में अधिवक्ता सम्मेलन किया गया था। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के बार अध्यक्ष और महासचिव शामिल हुए थे। इसमें तय किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच खोला जाए। इसके लिए सुचारु तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें