अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने हिंदू कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान की मांग की। महाविद्यालय पुस्तकालय में नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तकें नहीं होने की बात कही। उन्होंने नवंबर में हुईं आंतरिक परीक्षा और बीए चौथे सेमेस्टर का परिणाम ऑनलाइन न खुलने पर सवाल उठाए। छात्रों ने कक्षाओं के नियमित संचालन को व्यवस्थित करने की मांग रखी।