फिलिप मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च, ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च, सेंट एंथोनी चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, फुल गोस्पेल पेंटेकोस्टल चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फिलिप मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित वर्शिप सर्विस में शामिल होने के लिए सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।