भारत का राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है। उप्र के किस शहर को चाकुओं का शहर कहा जाता है। विश्व योग दिवस किस तारीख को मनाया जाता है। आदि सवाल शनिवार को शहर में आयोजित की गई इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्टोनेग्राफर, ड्राइवर ग्रुप सी व डी की परीक्षा में पूछे गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी और सामान्यज्ञान के सवाल आसान थे। वहीं गणित के सवालों को हल करने में समय लगा।