गणपति चौक, बाजार गंज में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोल्हापुर, महाराष्ट्र से लाई गई गणेश जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उत्सव के दौरान विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना सिद्धेश्वर गुरु और रविशंवार चतुखेदी ने संपन्न कराई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन भक्ति गीत, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।