बुधबाजार की कृष्णा कॉलोनी में मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई और फैक्टरी के आसपास के लोगों से पूछताछ की। आग से फैक्टरी और गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फैक्टरी का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।