मुरादाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक उस्मान उल हक के भाई ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हाजी इकराम कुरैशी पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उस्मान उल हक के भाई का आरोप है कि कुरैशी ने धमकी दी कि वो चुनाव लड़ रहे कामरान उल हक का नाम वापस लेने को कहें वरना जेल में ही उस्मान की हत्या कर दी जाएगी। इस बीच उस्मान के परिवार को बिना बताए उनको मुरादाबाद जेल से बिजनौर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।