यूपी नगर निकाय चुनाव में मुरादाबाद नगर निगम में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान कुरैशी को पछाड़ते हुए मेयर पद का चुनाव जीता। विनोद अग्रवाल ने कहा कि अब प्रदेश में भी बीजेपी की ही सरकार है इससे मुरादाबाद का विकास करने में आसानी होगी। पहले जो पैसे लखनऊ में रुख जाता था अब वो सीधे मुरादाबाद पहुंचेगा और मुरादाबाद भी स्मार्ट सिटी बनेगी।