कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा के पास स्थित एक अस्पताल में मंगलवार की रात को उपचार के दौरान मौत होने पर अस्पताल संचालको ने युवक को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।