मिर्जापुर के विंध्याचल में मुख्य गलियों और मार्गों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पुरानी वीआईपी गेट के पास मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। गंगा घाट जाने वाले रास्तों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू और गंदगी से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।