मिर्जापुर नगर के मुसफ्फर गंज स्थित केबी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र आक्रोशित है। मंगलवार को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर वे धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहता और टालमटोल कर रहा है। इसी बीच एक छात्र की तबीयत भी खराब हो गई। मौके पर पहुंचे प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह व लाल डीग्गी चौकी प्रभारी व पुलिस दल ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि छात्र संघ चुनाव कराया जाए। नियमों में इसका स्पष्ट उल्लेख है। कुछ छात्र सोमवार की रात से ही धरने पर बैठ गए थे। सुबह होने पर वह महाविद्यालय के पास सड़क पर बैठ गए। उनमें से चार छात्रों की तबीयत खराब हो गई।