राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली गई। बरियाघाट से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोबारा बरियाघाट पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए।