फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, ग्राम न्यायालय लालगंज व जनपद के समस्त संबंधित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनन्द कुमार व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अभयराज सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 254642 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 1270405 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मृतकों व घायलों के पक्ष में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में लगभग 91980360 रुपये़ प्रतिकर अवार्ड पारित किया गया। जिले के इतिहास में इतने मुकदमों का निस्तारण पहली बार हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें