मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार की सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। विभिन्न बूथों पर लाइन में लगकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखे गए। 262 मतदान केंद्रों के 442 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सुबह से लोग अपने घरों से निकलकर बूथों पर पहुंच रहे और मतों का प्रयोग कर रहे हैं।