फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल; VIDEO

मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र संपर्क मार्ग पर लालपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार ने पीछे से ओवर टेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से महिला समेत तीन घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी है। थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी अखिलेश (30) ने बताया कि लालपुर गांव स्थित ससुराल में एक दुखद घटना के बाद पत्नी सुनीता (20) और पड़ोसी अमर (20) काो बाइक पर बैठकर शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे जा रहा था। जैसे ही लालपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही कार ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भर्ती कराया गया। जहां से अमर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल हुए है। कार सहित चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें