फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में 60 लोगों ने किया पंजीकरण, 52 लोगों का रक्तदान; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 07:54 PM IST

मंडलीय अस्पताल के रक्त केंद्र में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से बीएचयू के बरकछा स्थित पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान संकाय में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 60 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान डॉ. सौरभ करुणामय ने कहा कि जिला अस्पतालों में रक्त की कमी चिंताजनक है। रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान संकाय के डीन प्रो. अमित राज गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार भारती, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. तुलसी रमन पी, डॉ. राहुल कदम, डॉ. बाला मुरुगन, डॉ. कृष्णेंदु कुंडू, आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें